ऋषिकेश। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में बुधवार को स्पर्श गंगा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसके तहत विद्यालय के स्वयंसेवियों ने सौंग नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। गंगा स्वच्छता पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, करीना ने द्वितीय एवं काजल कैन्तुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को छिद्दरवाला स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के स्वयं सेवियों ने सौंग नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत लगभग 40 किलो पॉलीथिन एवं अन्य कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। तत्पश्चात गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए जन जागरूकता रैली निकली गई, जो विद्यालय से छिद्दरवाला चौराहा होते हुए, चक जोगीवाला पहुंची और वहां से पुन: विद्यालय वापस लौटकर संपन्न हुई। प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र मोहन गोदियाल ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। हमें कूड़ा-करकट मूर्तियां एवं पूजा सामग्री गंगा में विसर्जन नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह सैनी ने कहा कि गंगा पवित्र एवं राष्ट्रीय नदियों में से एक है, इसकी स्वच्छता के लिए नमामि गंगे जैसी भारत सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मौके पर पंकज किशोर बिज्लवाण, मुकेश शर्मा, प्रमेंद्र कुमार यादव, अनीता सेमवाल, स्मिता चौहान, रितिका असवाल, धर्मपाल रावत, मनराज चौहान, हरीश रावत, शिवचरण, आदित्य राणा, प्रिंस, दीपांशी भट्ट, सुशीला, सानिया आदि उपस्थित रहे। गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान ऋषिकेश। जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14-बीघा मुनिकीरेती के स्वयंसेवियों ने गंगा स्पर्श अभियान के तहत गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यटकों व आम नागरिकों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्या रजनी रावत, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना उनियाल, सहायक आचार्य लक्ष्मी जोशी, रेनू भट्ट, आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

