Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशमंत्री अग्रवाल ने किया स्था कुमाउनी गीत ‘ब्वारी चाहा बनै दे लॉन्च

मंत्री अग्रवाल ने किया स्था कुमाउनी गीत ‘ब्वारी चाहा बनै दे लॉन्च

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संबर्द्धन के लिए गीत-संगीत अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाएं बहुत हैं, सही प्लेटफार्म मिलने पर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। छिद्दरवाला में मंत्री अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनीत कुमाउनी गीत ‘ब्वारी चाहा बनै दे को लॉन्च किया। उन्होंने कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने महिला निर्देशक अंजली कैंतुरा को गीत के लिए बधाई दी। निर्देशक अंजली कैंतुरा ने बताया कि कुमाउनी गीत ‘ब्वारी चाहा बनै दे एक ससुर और बहू के ऊपर फिल्माया गया है। यह गोदभराई की रस्म को दर्शाता है। गीत की शूटिंग छिद्दरवाला में हुई है। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान जोगीवाला सोबन सिंह कैंतुरा, हरीश कक्कड़, अनिता राणा, समा पंवार, अमर खत्री, गढ़वाली गीत निर्माता सुरेश जोशी, गायक ललित गितियार, ममता आर्य, संगीत रंजीत सिंह, बोल ननु जोशी, प्रेम बिष्ट, कलाकार नताशा, आयशा, दिगंबर, शिवानी, शालनी, संगीता, स्नेहा राणा, सतीश, शुभम कैंतुरा, शिवम, अनुज रावत आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments