Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरग्राम पंचायत कंडोली में ग्राम समाज की भूमि हड़पने की फिराक में...

ग्राम पंचायत कंडोली में ग्राम समाज की भूमि हड़पने की फिराक में कुछ लोग

विकासनगर। राजधानी से मात्र चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कडोली मैं कुछ रसूखदार लोग गलत तरीके अपना कर ग्राम समाज की बड़ी भूमि को हड़पने की फिराक में है। ग्राम पंचायत कडोली में वर्ष 1975 -76 में ग्राम समाज के कुछ लोगों को भूमि आवंटित की गई थी लेकिन इन्होंने कई वर्षों तक आवंटित भूमि पर कब्जा ना लेने के कारण उक्त भूमि वर्ष 1989 में इस आवंटन को निरस्त कर पुन ग्राम समाज में दर्ज कर दी गई थी।  इसके पश्चात इसमें से कुछ भूमि पर सार्वजनिक भवन जैसे विद्यालय पंचायत भवन आदि का निर्माण कराया गया किंतु शेष बची भूमि अब यह क्षेत्र विकसित होने के साथ-साथ इस समाज की भूमि पर कुछ लोग अवैध तरीके अपना कर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं।  जिस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार द्वारा माननीय उप जिलाधिकारी विकास नगर को सूचित कर दिया गया है जहां एक और सरकार सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने में लगी है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के कार्रवाई होना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त भूमि वर्तमान समय में ग्राम समाज के अधीन है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments