Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम के निर्माण स्थल का विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को दिन-रात कार्य कर हर हाल में नवम्बर माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्यधाम निर्माण हो रहा है। यह राज्य सरकार के साथ ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्यधाम में विशेष रुचि है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का बजट 58 करोड़ से बढ़कर अब 98 करोड़ हो गया है। मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।

मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा अगले माह से अमर ज्योति जवान का कार्य प्रारंभ होगा और उसमे जो शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है, वह उस अमर जवान ज्योति के स्थल में डाला जाएगा।

सैन्यधाम सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसे राज्य के पांचवे धाम के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। जिस प्रकार लोग धामों के दर्शन के लिए आते हैं, उसी प्रकार यहां भी अवश्य ही आयेंगे। – गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, दीपक पुंडीर, लक्ष्मण रावत, संध्या थापा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments