Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीति400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और विकास की चाबी...

400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और विकास की चाबी है : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे. पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से पिथौरागढ़ पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि आदरणीय नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना प्रसार, एवं संगठन का विस्तार कर चुकी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। नड्डा जी का व्यवहार, विनम्र व्यक्तित्व से हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी और अध्यक्ष नड्डा जी ने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 4 जून को 400 पार पहुंचने का नारा दिया है। उन्होंने कहा ये 400 पार का नारा मोदी जी की गारंटी और विकास की चाबी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का लक्ष्य विकसित भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति, बनाने का लक्ष्य है। जनता के आशीर्वाद से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के साथ ही उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा दूसरी पार्टियों दूर-दूर तक मैदान में दिखाई नहीं दे रही हैं। जनता के आशीर्वाद से आने वाले परिणामो से विपक्ष भली भांति परिचित है। इसलिए विपक्षी पार्टियों को इस बार कोई टिकट लेने वाला भी नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उत्तराखंड से विशेष नाता है इसलिए अब हम सभी उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि अल्मोड़ा लोक सभा से अजय टम्टा जी एवं राज्य की सभी लोकसभा सीटों से भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाना है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक फ़कीर राम टम्टा, सुरेश गढ़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments