देहरादून। पटेलगनर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर दीपावली मानने से रोकने और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, विजय सहानी निवासी ट्रांसपोर्टनगर ने तहरीर दी कि 01 नवंबर की रात वो परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। तभी अचानक जुबेर, मुराद, मोहम्मद रतन, आसिफ, जमशेद, नागू सहानी व अन्य लोग उनके घर अ गए और अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों ने दीपावली मनाने से मना किया। उन्होंने आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। साहनी ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर धारदार हथियारों, लाठी, लोहे की रोड, खुखरी, चापड़ से हमला किया। इससे उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि इसके बाद दोबारा उनपर हमले का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

