Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनश्रीराम सेना समिति ने मंदिरों में शुरू किया पूजा-पाठ

श्रीराम सेना समिति ने मंदिरों में शुरू किया पूजा-पाठ

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्रीराम सेना समिति ने पूजा-पाठ और हवन शुरू कर दिया है। समिति 22 जनवरी तक विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति भाव है। 22 जनवरी को इसे दीपावली के पर्व में रूप में मनाएंगे। बताया कि समिति ने पूजा-पाठ और हवन शुरू कर दिया है। मंगलवार को शिव मंदिर अधोईवाला में पूजा-अर्चना हुई। 17 को माता मंदिर सर्वे चौक, 18 को काली माता मंदिर लाडपुर, 19 को हनुमान मंदिर करनपुर चौक, 20 को काली मंदिर न्यू कैंट रोड हाथीबडकला, 21 को लक्ष्मीनारायण मंदिर ओली रोड और 22 को हनुमान मंदिर कुल्हान सहस्त्रधारा रोड में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments