Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान में...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान में शैलेश मधवाल को मिला सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), उत्तराखंड, प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह के नेतृत्व में, एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। समारोह की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह द्वारा की गई।
यह सम्मान समारोह 23 मार्च, 2025 को दोपहर 1:30 बजे देहरादून के इंदिरा नगर, बसंत विहार स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित किया गया। इस समारोह में श्री शैलेन्द्र कुमार मधवाल, उपखंड अधिकारी, राजपुर रोड, देहरादून को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह सम्मान, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले जी द्वारा प्रदान किया गया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तराखंड, इन व्यक्तियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया गए।
प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने सम्मानित होने वाले व्यक्तियों से समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया । पार्टी का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक योगदान को बढ़ावा देने और दूसरों को भी उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments