Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननकल विरोधी कानून लागू होने पर शहीद दुर्गामल मंडल युवा मोर्चा ने...

नकल विरोधी कानून लागू होने पर शहीद दुर्गामल मंडल युवा मोर्चा ने निकाली धन्यवाद रैली

देहरादून।  नकल विरोधी कानून लागू होने पर लगातार युवा मोर्चा के द्वारा प्रत्येक मंडलों मैं बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज शहीद दुर्गामल मंडल में भी बाइक रैली आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  ने संबोधित करते हुए कहां की उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   के निर्देश पर नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है हमने पिछले कुछ महीनों में नकल माफियाओं के खिलाफ 60 से ज्यादा लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है माननीय मुख्यमंत्री   की युवाओं के प्रति नियत साफ है स्पष्ट है प्रदेश में अब नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और भी सख्त तरीके से की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल   ने भी युवाओं को संदेश देते हुए कहा माननीय पुष्कर सिंह धामी   की सरकार के मुकाबले कुछ पुरानी सरकारों के कार्यकाल पर नजर डाली जाए तो उनमें बस हिला-हवाली नजर आती थी लेकिन धामी    ने अब तक की कार्रवाई में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है माननीय मुख्यमंत्री बार-बार मंचो से कह चुके हैं प्रदेश में नकल माफियाओं के दीमत का अंत तभी संभव है जब इसे जड़ से खत्म किया जाएगा।

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री  का धन्यवाद दिया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने भी लगातार  मंडलों में बाइक रैली के दौरान माननीय मुख्यमंत्री   का धन्यवाद ज्ञापन कर रहे हैं महानगर युवा मोर्चा के प्रभारी संकेत नौटियाल ने मंच संचालन करते हुए इस कानून के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

तत्पश्चात बाइक रैली को रवानगी देते हुए युवाओं में जोश देखते हुए रैली डाकरा हवा घर से डाकरा बाजार गढ़ी कैंट बाजार होते हुए चारों ओर घूमते हुए वापस डाका हवा घर समाप्त हुई रैली में उपस्थित शहीद दुर्गा मल मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव डंगवाल आकाश कुमार अरुण   आयुष रावत सचिन कुमार आकाश सचिन विवेक अंशुल आर्यन प्रतीक राजेश बडोनी,आशीष शर्मा, ,श्याम सुंदर चौहान, रणजीत सेमवाल, सूरज चंद, अक्षत जैन, हारून अंसारी, मनीष पाल, विपिन खण्डूड़ी, प्रदीप कुमार, ऑरनॉल्ड आदि उपस्थित रहे

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments