देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी देहरादून ने उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को छात्र सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। निजी विश्वविद्यालय में 23 मार्च को हुई हिंसक घटना के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक छात्र की मौत ने शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि समाज में अपने–गैर की भावना और क्षेत्रवाद बढ़ रहा है, जिसका असर अब विश्वविद्यालय परिसरों में भी देखने को मिल रहा है। संगठन के अनुसार गुटबाज़ी और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप से छात्रों के बीच भय का माहौल बन रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा गुटबाज़ी और क्षेत्रवाद पर रोक लगाने की मांग की।इस दौरान संगठन के राज्य सचिव शैलेंद्र परमार, जिलासचिव अय्याज खान, कनिका, नूर, अमन और शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

