Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडगंगा नदी में नहाते हुए सात पर्यटक डूबे, दो की मौत; एक...

गंगा नदी में नहाते हुए सात पर्यटक डूबे, दो की मौत; एक लापता … नहाते वक्त जानलेसा साबित हो रही पर्यटकों की लापरवाही

 

ऋषिकेश।  ऋषिकेश में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में सात पर्यटक बह गए। पहली घटना त्रिवेणी घाट पर हुई जहां गंगा में डूब रहे पांच पर्यटकों में से चार को बचा लिया, जबकि एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना चीला शक्तिनगर में हुए जहां नहर में बहे एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। एसडीआरएफ की टीम लापता पर्यटक की तलाश में शक्तिनहर में रेस्क्यू अभियान चला रही है।

मैदानी शहरों में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने पर्वतीय शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। यूपी, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों से लोग उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में पहुंच रहे हैं। ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल पर्यटक स्थल पैक हैं। लेकिन, चिंता की बात है कि गंगा घाटों में नहाते वक्त पर्यटकों की लापरवाही जानलेसा साबित हो रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार को अभिषेक (20) पुत्र किशनचंद निवासी नागलोई, दिल्ली चार दोस्तों के साथ त्रिवेणीघाट पहुंचा था। घाट पर साथी शिवा, विशाल और शिवम सभी निवासी नागलोई, दिल्ली व प्रतीक निवासी दिल्ली कैंट के साथ गंगा में नहाने उतरा। इस दौरान सभी अचानक गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गए।  गंगा में पूर्व में बहे लोगों की तलाश में सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ टीम को जैसे ही घटना का पता चला तो टीम तत्काल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक के साथियों को तो बचा लिया, लेकिन वह बह गया। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा से डीप ड्राइवर से करीब 20 फीट नीचे से कुछ ही देर में अभिषेक शव बरामद कर लिया गया है।

त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी कार सवार पांच पर्यटक चीला-बैराज मार्ग पर कुनाऊ पुलिया के पास रुके थे। इसी दौरान चंद्रशेखर (45) पुत्र रामजी लाल और अनिल (30) पुत्र लालचंद दोनों निवासी सी-2 सी ब्लॉक विजय एनक्लेव, पालम साउथ दिल्ली शक्तिनहर किनारे सेल्फी लेते हुए नहाने उतर गए। इस दौरान दोनों अचानक तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गए।

सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर का शव नहर से बरामद कर लिया। जबकि, अनिल का कोई सुराग नहीं लग पाया। चीला चौकी प्रभारी आरसी उनियाल ने बताया कि अनिल की तलाश को स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। चंद्रशेखर के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र का युवक ब्रहमपुरी में डूबा:   महाराष्ट्र से 10 यात्रियों दल के साथ ब्रहमपुरी पहुंचा एक शख्स डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीएफआर की टीम ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक क्षेत्र निवासी शेखर (42) पुत्र ज्ञानदेव बारस्कर ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली में आया था।

रविवार सुबह करीब आठ बजे वह ब्रह्मपुरी में गंगा स्नान के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि गंगा को पार करने के फेर में तेज प्रवाह की चपेट में आया और बह गया। एसडीआरएफ ने तलाश में सर्च ऑॅपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार को फिर से गंगा में शेखर की तलाश की जाएगी। इस बाबत परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

जलाशय में मिला अज्ञात युवक का शव

बैराज जलाशय से एसडीआरएफ ने रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकिन एसडीआरएफ ने लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बाबत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments