Sunday, September 14, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनलोक अदालत में 417 वादों का सुलह समझौते से निस्तारण

लोक अदालत में 417 वादों का सुलह समझौते से निस्तारण

नई टिहरी। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय सहित वाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन गया। प्राधिकरण के सचिव व सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि जिलेभर में कुल 9 बेंचों में 417 वादों का निस्तारण 2 करोड़, 56 लाख 94 हजार 355 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए गए। जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता की बेंच ने 8 वादों का निस्तारण 27 लाख 14 हजार की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। वहीं कुटुंब न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम की बेंच ने 4 वादों का निस्तारण 1 लाख 4 हजार, अपर जिला न्यायाधीश अंजली बेंजवाल की बेंच ने 7 वादों का निस्तारण 21 लाख 14940 की धनराशि के सुलह समझौते के आधार किए। सीजेएम विनोद कुमार बर्मन की बेंच ने 128 वादों का निस्तारण 45 लाख 79 हजार की धनराशि, सीनियर सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव की बेंच ने 36 वादों का निस्तारण 55 लाख 92, अपर सीनियर सिविल जज आफिया मतीन की बेंच ने 40 वादों का निस्तारण 41 लाख 20 हजार की धानराशि, सिविल जज निशा देवी की बेंच ने 37 वादों का निस्तारण 37 लाख 25 हजार 597 की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। त्रिपाठी ने बताया कि वाह्य न्यायालय सिविल जज नरेंद्रनगर शम्भूनाथ सेठवाल की बेंच ने 141 वादों का 13 लाख 81 हजार 288, सिविल जज कीर्तिनगर शैलेंद्र कुमार यादव की बेंच ने 16 वादों का निस्तारण 13 लाख 62 हजार 500 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। वहीं 3 वादों का निस्तारण एसडीएम कीर्तिनगर के न्यायालय, जबकि प्री-लिटिगेशन स्तर पर 56 वादों का निस्तारण 12 लाख 41 हजार 772 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments