विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ‘महा-जनसंपर्क अभियान’ के तहत विधानसभा सहसपुर के ग्राम भाऊवाला में स्थित पुंडीर फार्म हाउस में “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून ग्रामीण जिलाध्यक्ष मीता सिंह, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और वरिष्ठ जनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर ने भाजपा से जुड़े वरिष्ठ जनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है, जिनके पास कार्यशैली एवं अनुभवों का अपार भंडार है। वरिष्ठ जनों के सुझाव और आशीर्वाद से भाजपा को मजबूती मिली हैं। विधायक ने इस दौरान सभी से आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने को कहा। इस दौरान जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मंजू नेगी, ओमवीर राघव, जिला मंत्री नवीन रावत, समेत जिले, मंडल एवं मोर्चों के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहें।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

