देहरादून। वरिष्ठ नागरिक मंच ने बैठक आयोजित कर कारगी चौक में शौचालय, सामुदायिक भवन और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। शुक्रवार को कारगी चौक स्थित निजी होटल में आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष एलपी थपलियाल ने कहा कि कारगी चौक एक व्यस्ततम चौक है। यहां पर शौचालय नहीं है जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी सालों से इसके लिए विभागों में पत्राचार कर मांग की गई लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं। इस मौके पर महासचिव रामप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष दिनेश नैथानी, केशर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, शांति प्रकाश बड़थ्वाल, बृजमोहन हिंदवाण सुशील जोशी, सत्तेश्वर प्रसाद अमोली और बलवीर सिंह पंवार समेत अनय लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

