Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसेलाकुई में हुई "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर "संगोष्ठी"

सेलाकुई में हुई “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर “संगोष्ठी”

विकासनगर। आज सेलाकुई में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर आयोजित “संगोष्ठी” में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक पुंडीर ने 1947 में हुए विभाजन के दंश से पीड़ित परिवारों तथा वीर अमर शहीदों के त्यागो और बलिदानो की स्मृति में मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कैसे नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। भारत माता को लहूलुहान कर देने वाला 14 अगस्त 1947 का यह दिन कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी, विकासनगर विधायक श्री मुन्ना चौहान जी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments