Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण

देहरादून। करनपुर में सामजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति की ओर से शनिवार को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों के लिए मोमबत्ती निर्माण और दीया की सजावट पर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। आईएएस प्रत्यूष सिंह ने बच्चो से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को भगवान राम के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनको प्रोत्साहित किया। कहा कि वो किताबों को अपना दोस्त बनाएं। किताब हमेशा जीवन में एक अच्छे दोस्त की तरह साथ निभाते हैं। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, सचिव विवेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल, वरिष्ठ समाजसेवी पियूष भटनागर, प्रशिक्षक वरदा शर्मा, शिवानी रावत, कृतिका रावत, खुशी जोशी, खुशी रावत, तनूजा आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments