देहरादून। झाजरा के उपखंड अधिकारी शैलेंद्र माधवाल व क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर की मेहनत रंग लाई झाझरा में 33/11 के० वी० विद्युत उप संस्थान का निरीक्षण किया गया और जमीन चयनित की गई जिसमें उपखंड अधिकारी शैलेंद्र मधवाल के साथ प्रधान पिंकी देवी का काफी सहयोग रहा इस उप संस्थान को बनने से क्षेत्र के 5000 उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा तथा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा दूर दूर तक जाकर विद्युत बिल जमा करना या किसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा आज इसका प्रारंभिक परिकल्पना का निरीक्षण किया गया तथा विधायक सहदेव पुंडीर द्वारा इस कार्य में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है इसके बनने से क्षेत्र को लो वोल्टेज तथा विद्युत की प्रत्येक समस्याओं से निजात मिलेगी तथा क्षेत्र का विकास होगा इसके बनने से क्षेत्र के ग्राम झाझरा सुद्धोंवाला नंदा की चौकी श्यामपुर मोतीपुर क्षेत्र के अन्य बहुत से गांव को लाभ पहुंचेगा तथा परेशानियों के सामना करने से बचेंगे उप संस्थान अधिकारी शैलेंद्र मधवाल ने पूर्व में भी उप संस्थान पौधा में जमीन चयनित कराई तथा उस पर कार्य करने के बाद नए उप संस्थान बनने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया विधायक जी के साथ उन्होंने कई कार्यों को अंजाम दिया है इस प्रत्येक कार्य में क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर का उपखंड अधिकारी शैलेंद्र मधवाल के साथ पूर्ण सहयोग रहा जब से उपखंड अधिकारी शैलेंद्र मधवाल प्रेमनगर श्यामपुर बिजली घर में उपखंड अधिकारी के चार्ज को लेकर आए हैं तब से उपभोक्ताओं को कई परेशानियों से निजात मिली है तथा उन्हें किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है क्षेत्रीय जनता शैलेंद्र को बहुत बधाई देती हैं कि उन्होंने कम समय पर विधायक सहदेव पुंडीर के साथ मिलकर कई परेशानियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है अब श्यामपुर बिजली घर में जाकर ऐसा लगता है के वहां पर कोई भी उपभोक्ता अपनी परेशानियां लेकर नहीं आता है क्योंकि उपखंड अधिकारी शैलेंद्र उनकी सारी समस्याओं को पहले ही समाप्त कर देते हैं अब वह दिन जल्दी आ जाएगा जब पोंधा व झाझरा में नए बिजली घर बन सकेंगे और उपभोगताओ को कोई परेशानी नही होगी।

