Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनवन विभाग के प्लान में शामिल होगा बीज बम अभियान

वन विभाग के प्लान में शामिल होगा बीज बम अभियान

देहरादून। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी ने बीज बम अभियान की शुरुआत कर दी है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास से की। उन्होंने ने कहा कि वन्य जीव और मानव के बीच संघर्ष कम करने के लिए यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने अधिकारियों को बीज बम अभियान को वन विभाग के वार्षिक एक्शन प्लान में भी शामिल करने के निर्देश दिए। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पृथ्वी की उत्पत्ति के साथ ही वन हमारे संरक्षक के रूप में हमारे लिए उपलब्ध रहे, लेकिन मानव की अति लालसा ने वनों के लिए संकट उत्पन्न कर दिया है, आज आवश्यकता वनों को संरक्षित करने की है और बिना जन सहभागिता के यह संभव नहीं है। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल और जाड़ी संस्थान को इस अभियान के निमित्त बधाई दी। मंत्री ने विभाग को बीज बम के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया, प्रकृति में सन्तुलन बनाए रखने के लिए लोगों को अपनी आदतों में भी सुधार लाने की आवश्यकता है, इसके संयुक्त रूप से भूमि को सीमेंट से बचाने, जंगलों को आग, अतिक्रमण से बचने के सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिंहा ने कहा कि वन विभाग इस अभियान को गंभीरता से अपनायेगा, इसकी तैयारी कर ली गई है, राज्य में बीट स्तर पर बीज बम बनाए जा रहे है। इसके लिए विभाग को आदेश जारी कर दिया गया है। इस वर्ष से विभाग बड़े स्तर पर बीज बम अभियान चलाएगा। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2017 से शुरू हुई यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, यह बिना बजट का कार्यक्रम है, अभियान से प्रेरित होकर लोग बीज बम बनाने के साथ बीजों को भी बचा रहे है। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ ने कहा कि जहां एक तरफ दुनिया में विनाशकारी बमों की होड़ मची हुई है, वहीं, उत्तराखंड के सामाजिक कार्यकर्ता ने देश को समृद्धि का बम देश को दिया है। कार्यक्रम का संचालन पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ अरविन्द दरमोडा ने किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल वन संरक्षक राजीव धीमान गढ़वाल, डीएफओ नीरज शर्मा, प्रो यतीश वशिष्ठ, एचडी शर्मा, रचित शर्मा, प्रो धीरेन्द्र तिवारी, प्रो एनके शुक्ला, प्रो अशोक अग्रवाल, भारती आनंद, चंद्रा मौजूद रहे। इनका हुआ सम्मान कार्यक्रम में बीज बम अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ उदय गौड़ उप प्रभागीय वनाधिकारी, हीरा जंगपांगी उधमसिंहनगर, समीर रतूड़ी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनगर, बीना बिष्ट शिक्षक चम्बा, प्रज्ज्वल उनियाल अध्यक्ष रेणुका समिति उत्तरकाशी, जीत बहादुर बुरांश परियोजना पुरोला, राघवेन्द्र उनियाल शिक्षक उत्तरकाशी, विकास पंत सामाजिक कार्यकर्ता देहरादून, जे.पी. मैठाणी आगाज फेडरेशन पीपलकोटी, शमशेर सिंह परमार को सम्मानित किया गया। देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के मानव विज्ञान विभाग, पर्वतीय विकास शोध केंद्र एवं हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments