Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसनातन विरोधियों का प्राण प्रतिष्ठा पर ज्ञान बांटना हास्यास्पद : महेंद्र भट्ट

सनातन विरोधियों का प्राण प्रतिष्ठा पर ज्ञान बांटना हास्यास्पद : महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सनातन विरोधियों को प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व अन्य नेताओं के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया को लेकर दिए गए बयान राम और सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को धार्मिक पद्धतियों पर ज्ञान बांटने की बजाए सनातन की प्रक्रिया समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने सरकार से लेकर न्यायालय तक हमेशा राम मंदिर का विरोध किया और श्रीराम के काल्पनिक होने का हलफनामा दिया। वह आज सनातन के विरोध में तर्क दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अज्ञानवश या गलत उद्देश्यों से पूजित अक्षत को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सनातनी संस्कृति से दूरी बनाने के कारण उन्हें ज्ञात नहीं है कि पूजित अक्षत शुभ कार्य के लिए निमंत्रण की धार्मिक प्रक्रिया है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments