देहरादून। शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आर्केडिया वार्ड 92 में दो मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक इन इस दौरान वार्ड 92 के आदर्श विहार श्यामपुर लेन संख्या 2 में अमित सेठी के घर से किशन नेगी के घर की ओर मार्ग निर्माण कार्य व लेन संख्या 1 में नत्था सिंह पंवार के घर से सुदर्शन पोखरियाल के घर की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दोनों मार्गों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा संपन्न किया जायेगा।

इस दौरान कोलोनिवासियो ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और पुष्पमाला पहनाकर उनका धन्यवाद किया। साथ ही कॉलोनी में मिठाई भी बांटी। विधायक ने कहा जनता का यह स्नेह ही मेरे लिए प्रेरणा का काम करता है और समाज सेवा में निरंतर कटिबद्ध रहने हेतु प्रोत्साहित करता हैं। कहा क्षेत्रवासी काफी समय से मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे जिसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। अब क्षेत्रीय जनता को आवागमन संबंधित समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, जयबीर सिंह राणा, अनिल सिंह, राहुल, बहुगुणा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया आर्केडिया वार्ड 92 में दो मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारंभ
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

