विकासनगर। रविवार को सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित किया गया था। विधायक पुंडीर ने श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और विधायक के इस प्रयास को श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह अनिल नौटियाल भगत सिंह राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on