Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरलोकपर्व हरेला पर सहसपुर विधायक पुंडीर ने किया क्षेत्रवासियों व जन प्रतिनिधियों...

लोकपर्व हरेला पर सहसपुर विधायक पुंडीर ने किया क्षेत्रवासियों व जन प्रतिनिधियों संग वृक्षारोपण

विकासनगर। लोकपर्व हरेला पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम सुद्धोवाला बूथ संख्या 122 पर, ग्राम झाझरा में बूथ संख्या 128 पर स्थित राजकीय रेशम फार्म में, नगर पंचायत सेलाकुई के बूथ संख्या 111 वाल्मीकि बस्ती में और ग्राम अटकफार्म, खैरी स्थित काहनचंद वोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बूथ संख्या 101 में क्षेत्रवासियों व जन प्रतिनिधियों संग वृक्षारोपण किया।

ग्राम सुद्धोवाला में विकासखंड सहसपुर के द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत ‘रोपण से पोषण’ अभियान के तहत वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पौधे रोपित किए।

वही ग्राम झाझरा के राजकीय रेशम फार्म में रेशम निदेशालय उत्तराखंड द्वारा शहतूत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक ने यहां शहतूत के पौधे रोपित किए व क्षेत्र वासियों को भी पौधे वितरित किए।

अटकफार्म खैरी में जिलाध्यक्ष मीता सिंह के नेतृत्व में काहन चंद वोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।

दूसरी ओर नगर पंचायत सेलाकुई के वाल्मीकि बस्ती में नगर पंचायत अधिकारियों के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया जिसमे विधायक ने शिरकत की।

विधायक ने सभी जगह पौधे रोपित कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया और उपस्थित जनों को पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा पृथ्वी का स्थायित्व हरे भरे पौधों से ही है। इनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर के आस पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और आजीवन उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा की हरेला पर्व के अवसर पर संस्कृति के इस अनमोल धरोहर को आगे बढ़ाते हुए, वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।

इस अवसर पर सुद्धोवाला में ग्राम प्रधान मुनेश देवी जी, सुभाष चंद जी, मंजू नेगी जी, चंद्रपाल सिंह पुंडीर जी, राहुल पुंडीर जी, संजीव मिन्हास जी, मनुर्भव एनजीओ अध्यक्ष गिरिबाला जुयाल जी आदि, नगर पंचायत सेलाकुई में अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट जी, मेरे प्रतिनिधि अनिल नौटियाल जी, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी जी, विनोद पाल जी, नरगिस कश्यप जी, सुखदेव फरस्वान जी, सुरजीत नखोलिया जी, अरुण प्रकाश भट्ट जी, यशपाल कैंतुरा जी, बलबहादुर थापा जी, शांति प्रभा जी, सुमन सकलानी जी पूर्णिमा बहुगुणा जी आदि, व अटकफार्म में जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी, भगत सिंह राठौर जी, वीरता गुरुंग जी, संजय सहगल जी, पुष्कर सिंह रावत जी, हरीश बैंजवाल जी, राम सिंह रावत जी, जीत सिंह जी आदि जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments