Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिसहसपुर विधायक पुंडीर ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कर प्रभावित क्षेत्रों...

सहसपुर विधायक पुंडीर ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कर प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव निर्माण कार्य करवाने हेतु डीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जिलाधिकारी देहरादून से मिलकर भारी बारिश के दौरान नदी-नालों में पानी के तेज बहाव से विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कृषक भूमि के कटाव होने, आबादी क्षेत्र में पानी घुसने और भू क्षरण जैसी समस्याओं को उनके समक्ष रखा व इनके स्थाई समाधान के संबंध में चर्चा की।   इस दौरान विधायक ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कर प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव निर्माण कार्य करवाने हेतु जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा बरसात के पानी के तेज बहाव के कारण नदी नालों से कृषकों की भूमि का कटाव हो रहा हैं। तो कही आबादी क्षेत्र में पानी घुस रहा है जिससे लोगो के घरों को नुकसान पहुंच हो रहा हैं। जनता को इन परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए स्थाई समाधान किया जाना आवश्यक हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य करके ही ऐसी आपदा से जनता को बचाया जा सकता हैं।

इस दौरान शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, भाजपा जिला मंत्री अर्चना छेत्री भी मौजूद रहें।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments