विकासनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से उन्होंने देशवासियों से अपने क्षेत्र के मंदिरों में साफ सफाई करने का आह्वाहन किया हैं। सोमवार की इसी क्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम सुद्धोवाला में स्थिति माता मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से साथ मंदिर के पास साफ सफाई की और स्वच्छता का संकल्प भी लिया। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ने मंदिरों- तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आह्वान किया है और हम सभी को इसमें सहभागिता कर श्रृंखला को अनवरत रखना है। स्वच्छता में योगदान भी प्रभु की सेवा है। कहा प्रभु श्रीराम के स्वागत में प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में सभी नागरिक अपना योगदान दें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुनेश देवी, पूर्व प्रधान सुभाष चंद, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रीता केसी, सुखबीर बुटोला, मदन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सहसपुर विधायक ने चलाया ग्राम सुद्धोवाला में स्थिति माता मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

