Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसहसपुर विधायक ने चलाया सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान

सहसपुर विधायक ने चलाया सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान

विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा सुद्धोवाला मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज पूरे देश के नागरिकों का बड़ा अभियान बन चुका है। प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और कृतित्व ही ऐसा है कि उनकी हर बात को देश की जनता आत्मसात कर लेती है। कहा कि भाजपा सरकार ने शहीदों को सम्मान दिया है। शहीदों के घर से पवित्र मिट्टी लेकर शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा सरकार में देश के हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प ले रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर, राजू थापा, गजेंद्र थापा, कविता छेत्री, मंजू नेगी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments