Monday, June 30, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसुद्धोवाला में खेल मैदान की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का सहसपुर विधायक...

सुद्धोवाला में खेल मैदान की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का सहसपुर विधायक ने किया भूमि पूजन कर शुभारंभ

देहरादून।  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आज ग्राम पंचायत सुद्धोवाला में खेल मैदान की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उक्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री घोषणा मद के अंतर्गत  स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य सिंचाई खंड विकासनगर द्वारा लगभग 70 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जायेगा। इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा की वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। सहसपुर को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना ही उनका लक्ष्य है। उक्त खेल मैदान का बरसात के समय  पानी से कटाव हो रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवासियों को मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा मद के तहत सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को स्वीकृत कराया गया हैं। विधायक ने कहा की विभिन्न प्रकार के मद से धनराशि स्वीकृत कर सहसपुर में निर्माण कार्य किए जा रहे है ओर भविष्य में भी कई बड़ी योजनाओं पर कार्य शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी में अधिशासी अभियंता  रघुवीर सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता डी एस सरियाल समेत ग्राम प्रधान मुनेश देवी, राहुल पुंडीर, वीके शर्मा, रमेश चंदेल, लक्ष्मण गुसाईं आदि जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments