Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारसाधु समाज ने की जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर...

साधु समाज ने की जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग

हरिद्वार।  हरिद्वार के जयराम आश्रम में अध्यक्ष और भारत साधु समाज के उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को भारत रत्न देने की मांग की है। वहीं, जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग भी भारत साधु समाज ने की है।    सोमवार को जयराम आश्रम में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर भारत साधु समाज की ओर से शोक सभा आयोजित की गई थी। शोक सभा में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि नौ साल की उम्र में शंकराचार्य ने दीक्षा ग्रहण की थी। 99 साल तक देश और धर्म के लिए समर्पित रहे। शंकराचार्य का जीवन देश के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे संत का जाना देश और सनातन धर्म के लिए बड़ी क्षति है। संत समाज और भारत साधु समाज की मांग है कि ज्योतिष पीठ और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को भारत रत्न दिया जाए। उत्तराखंड देवभूमि है इसलिए जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर रखा जाना चाहिए। शोक सभा में डंडी स्वामी और साधु संत उपस्थित रहे। इस मौके पर आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी परमानंद समेत अन्य संत शामिल रहे।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments