Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगैलेक्सीएन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सद्भावना संत सम्मेलन

गैलेक्सीएन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सद्भावना संत सम्मेलन

देहरादून। चंद्रबनी संवादाता सतगुरु देव महाराज की असीम अनुकंपा से गैलेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल में विश्वनाथ गुप्ता एवं स्कूल के एमडी मयंक सिंह गौर और संस्था के सभी भाई बहनों के सहयोग से एवं आश्रम के प्रभारी महात्मा गौरव भाई और शाखा प्रधान श्री आर्यन बिष्ट के मार्गदर्शन में सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र एवं राष्ट्र की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के में संतों का विशेष योगदान बताया एवं हमारे वार्ड के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने अपने संबोधन में जनसमूह को संत दर्शन एवं सत्संग के लाभ बताएं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह राघव ने अपने संबोधन में भगवान राम की महिमा का वर्णन किया तथा वार्ड मेंबर अनिल ढकाल सहित वहां आए हुए बहुत से गणमान्य लोगों ने संत सम्मेलन में पहुंचकर हमारा उत्साहवर्धन किया और ऐसे ही संत सम्मेलन करने पर जोड़ दिया स्कूल के एमडी मयंक सिंह गौर ने बताया कि हम इस तरह के सत्संग एवं संत सम्मेलन करवाते रहते हैं जिससे हमारे लोगों में संस्कार की बढ़ोतरी हो और वह हिंदू धर्म को अच्छी तरह से समझें और उस पर चलने की राह बनाएं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments