Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखंड के 3177 गांवों में अब पहुंचेगी सड़क, धामी सरकार की कैबिनेट...

उत्तराखंड के 3177 गांवों में अब पहुंचेगी सड़क, धामी सरकार की कैबिनेट के फैसले

देहरादून।  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। उत्तराखंड के3177 गांवों में अब सड़क पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड के 250 से कम आबादी वाले गांवों के लिए सरकार यह योजना लेकर आई है। उत्तराखंड में वर्चुअल रजिस्ट्री की शरुआत होने जा रही है। रजिस्ट्री के लिए अब रजिस्ट्रार ऑफिस जाना अनिवार्य नहीं होगा।
सीएम धामी की कैबिनेट में उत्तराखंड में हैलीपैड बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब निजी जमीन पर हेलीपैड तैयार किए जा सकेंगे। जमीन यूकाडा को लीज पर देने की भी सुविधा मिलेगी। हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए पद मंजूर किए गए हैं। दोनों मेडिकल कॉलेजो के लिए 1900 पदों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है।
उत्तराखंड में स्कूलों के सौंदर्यकरण के लिए भी फैसला लिया गया है। स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाया जाएगा। सरकार ने 240 करोड़ रुपए से 559 स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाने का फैसला लिया है। 1500 से 2000 अस्थाई शिक्षक भर्ती होंगे। साथ ही शिक्षकों के लिए प्रति पीरियड 200 से 250 रुपए मानदेय होगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments