ऋषिकेश। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न ऋषिकेश में भी देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय सियाराम और जय हनुमान नारे लगा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। शनिवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने हाथ में गदा लेकर जय सियाराम और जय हनुमान के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत ने साफ कर दिया कि बजरंग बली का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। बजरंगबली के आशीर्वाद से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सच्चाई और ईमानदारी का यह परिणाम है कि कांग्रेस विजयी हुई है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लोगों के दुख और दर्द को सुनने का काम कांग्रेस ने किया। इसका सुखद परिणाम इस जीत को दर्शाता है। कर्नाटक की जीत इस बात का संदेश देती है कि वर्ष 2024 में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाने का काम करेगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

