ऋषिकेश। श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस के योग साधक राहुल अब चीन के लोगों को योग का प्रशिक्षण देते नजर आएंगे। राहुल इससे पहले विभिन्न विश्वविद्यालयों में योगासन प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान पाकर कैंपस का नाम रोशन कर चुके हैं। तीर्थनगरी निवासी राहुल कुमार ऋषिकेश कैंपस के योग विज्ञान विभाग के छात्र हैं। वर्ष 2018 से अब तक राहुल ऋषिकेश सहित देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, दिल्ली व अन्य कई विश्वविद्यालयों में आयोजित योगासन प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पा चुके हैं। पिछले 5 वर्षों से वे निरंतर अलग-अलग योग केंद्रों में योग का प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे एक वर्ष वियतनाम में भी अपनी कक्षाएं चला चुके हैं। हफ्तेभर में राहुल चीन के लिए रवाना होंगे। वहां वह विदेशियों को योगासनों के अलावा ध्यान का भी प्रशिक्षण देंगे। ऋषिकेश कैंपस के निदेशक डॉ. एमएस रावत ने छात्र को शुभकामनाएं दीं। योग विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. जय प्रकाश कंसवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी योग विज्ञान विभाग के कई छात्र-छात्राएं विदेशी भूमि पर योग का प्रशिक्षण देकर कैंपस का नाम रोशन कर रहे हैं। योग विभाग के समन्वयक प्रो. वीके गुप्ता, चंद्रेश्वरी नेगी,वीना रयाल व हिमानी नौटियाल ने राहुल की सराहना की है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

