Saturday, September 13, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व कानूनगो निलम्बित

आदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व कानूनगो निलम्बित

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेशों की अवहेलना करने और बुजुर्ग की संपत्ति का नक्शा दुरुस्त नहीं करने पर राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उनकी भूमि को लेकर धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को प्रशासन ने आदेश पारित किये थे। प्रशासन ने कहा था कि शिकायतकर्ता की संपत्ति से संबंधित नक्शा दुरुस्तीकरण किया जाए। इस संबंध में तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था। दिसम्बर 2023 में माजरा के कानूनगो को आदेश मिले थे लेकिन 2025 में कानूनगो द्वारा नक्शा दुरूस्ती नहीं किया गया है।तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नहीं किया गया है। उक्त प्रकरण पर डीएम सविन बंसल ने आदेशों की नाफरमानी पर राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। डीएम बंसल ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह सामने आया है कि कानूनगो ने फाइल दबाकर रखी थी और आदेशों का पालन नहीं किया। एसडीएम तहसीलदार की कई चेतावनियों के पश्चात भी कानूनगो ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस पर कानूनगो को निलम्बित कर दिया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments