देहरादून। आज वर्ष 2022 की विदाई के साथ हमारे कुछ डाक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति भी हुई जिसमें अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून के पदाधिकारीगण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार मधवाल जिला सचिव श्री सुभाष पवार पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजाराम पांडे उपस्थित रहे तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में प्रधान डाकघर देहरादून में श्री ओम प्रकाश खंडूरी ग्रामीण डाक सेवक पोस्टमैन श्री रविंद्र कुमार पोस्टमैन उप डाकघर रिस्पना में ग्रामीण डाक सेवक पैकर श्रीमती मालती देवी उप डाकघर आईआईपी में एमटीएस श्री सतीश कुमार जी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ।

