Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनघर, संस्थान व कार्यस्थलों में महिलाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण: प्रो. डंगवाल

घर, संस्थान व कार्यस्थलों में महिलाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण: प्रो. डंगवाल

देहरादून। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विवि की महिला कर्मियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए महिलाओं के अधिकारों, दायित्व एवं उनके विकास पर संवाद किया। दून विवि परिसर में हुए आयोजन में उन्होंने कहा कि महिला समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी है। किसी भी संस्थान में महिलाओं का दायित्व पुरुष कर्मियों की तुलना में कहीं से भी कम नहीं है। इसलिए हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। घर से लेकर संस्थान व कार्यस्थलों में महिलाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। इस दायित्व का बोध मस्तिष्क में रहेगा तो संस्थान के विकास के लिए भी सहायक होगा। कार्यस्थल के साथ ही समाज परिवार और संस्थान के दायित्वों के मध्य उचित सामंजस्य स्थापित करना होगा। कुलपति ने कहा कि कभी-कभी हमें लगता है कि हम पुरुष सहकर्मियों के मुकाबले शायद कम सक्षम है, क्योंकि हम परिवार और समाज में अलग जिम्मेदारियां को प्रस्तुत करते हैं, परंतु ऐसा सोचना बिल्कुल भ्रामक है। इस अवसर पर महिला कर्मियों ने भी अपने विचार रखे। मौके पर छात्रावास वार्डन डॉ. दीपिका भाटिया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. हर्ष डोभाल, विपिन नैथानी, विवि सुरक्षा सुपरवाइजर हरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी नैथानी, लक्ष्मी निषाद उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments