Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान झींवरहेड़ी के लोगों ने किया शिमला...

गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान झींवरहेड़ी के लोगों ने किया शिमला बाईपास रोड जाम   

देहरादून। देहरादून में गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को शिमला बाईपास पर आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। झींवरहेड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गैस एजेंसी संचालक व आपूर्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और प्रशासन को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था। अंततः अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद जाम खोला जा सका। लोगों का कहना था कि लंबे समय से गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित जनता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments