विकासनगर। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपनी विधायक निधि से निर्मित ग्राम पंचायत दुधई के रेतीवाला में घसोली पुल से पुरषोत्तम भट्ट के घर की ओर और सुरेश चंद के घर से प्राइमरी स्कूल को और जाने वाले मार्ग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान सामुदायिक मिलन केंद्र दूधई में क्षेत्रवासियों के द्वारा विधायक के लिए अभिनंदन बैठक भी आयोजित की गई जहां सभी ग्रामवासियों ने क्षेत्र के उक्त दोनो मार्ग निर्माण कार्यों के लिए विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों को अन्य समस्याओं को भी सुना जिनके तत्काल निस्तारण हेतु विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया। विधायक ने कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। जिसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीरज रावत, राजेश मल्ल, पूर्व ग्राम प्रधान सिकंदर सिंह, बीडीसी अंजली चौहान आदि एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

