Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआचार संहिता लगने से पहले 1778 पदों की भर्ती निकली

आचार संहिता लगने से पहले 1778 पदों की भर्ती निकली

देहरादून। लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने से एक दिन पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 1778 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसमें एलटी के 1544 पद शामिल हैं। आयोग की ओर से शुक्रवार को इन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन एलटी शिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 12 अप्रैल तय की गई है। इसकी लिखित परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में जुलाई माह में हो सकती है। आयोग ने संशोधित नियमावली के अनुसार एलटी कला वर्ग के लिए भी बीएड अनिवार्य कर दिया है। इसमें गढ़वाल मंडल में 786 और कुमाँउ में 758 पद उपलब्ध हैं। आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भी 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि आठ अप्रैल तय की गई है। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा का मौका मिलेगा।
वाहन चालक- ड्राइविंग टेस्ट के ज्यादा अंक
आयोग ने राज्य सम्पत्ति विभाग के साथ ही राजभवन और यूबीटीआर के अधीन रिक्त वाहन चालकों के कुल 34 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 19 मार्च से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जो नौ अप्रैल तक जारी रहेगी। लिखित परीक्षा में जून में हो सकती है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि वाहन चालकों के लिए 75 प्रतिशत अंक ड्राइविंग टेस्ट के रखे गए हैं। ड्रावइिंग टेस्ट में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments