Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराठ जन विकास समिति कराएगी राठ महोत्सव

राठ जन विकास समिति कराएगी राठ महोत्सव

देहरादून। राठ जन विकास समिति की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को शताब्दी एनक्लेव में हुई। इसमें पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र में राठ महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी।बैठक ने समिति के पदाधिकारियों ने अगले छह माह में होने वाले सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सर्वसमिति से गढ़वाल संसद अनिल बलूनी को संरक्षक बनाया गया। काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल को भी संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष एमएस गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलानंद घनशाला, महासचिव पुरूषोतम ममगाईं, अशोक रावत, गोविंद रावत, डीएस नेगी, कमल रतूड़ी, मातवर सिंह कंडारी, बीना रतूड़ी, गोविंद सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, नंदनराम ममगाईं, हरि प्रसाद गोदियाल, वीरेंद्र राठी, दीवान सिंह नेगी, राजेंद्र गुसाईं, जसपाल गुसाईं, भुवन त्रिपाठी, जगमोहन सिंह भंडारी, अंजना गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments