देहरादून। हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर आज देवभूमि रक्षा अभियान संगठन के तत्वाधान में एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दूधा देवी मंदिर बिधौली से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सहसपुर विधानसभा के सम्मानित विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवभूमि रक्षा अभियान के सम्मानित अधिकारी दर्शन भारती राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित माननीया दिव्या रावत सामाजिक कार्यकर्ता धीरज गुलरिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य पौंधा सर्वेश थपली, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मंजू नेगी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सेमवाल, अनुराग कुकरेती, सुंदर राणा, बिधौली से शाखा डाक पाल राजकुमार मधवाल ने भी अपने संबोधन में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित की । रैली बिधौली से शुरू होकर डूगा सुद्धोवाला नंदाचौकी से होते हुए वापस बिधौली पहुंची। बिधौली से जनपक्ष एक्सप्रेस संवाददाता की रिपोर्ट।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

