Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ रक्षाबंधन समारोह

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ रक्षाबंधन समारोह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि नारी शक्ति अपने कार्यों और आत्मविश्वास के बल पर तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई- बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ ही पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का भी पर्व है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में गीता पुष्कर धामी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, गीता रावत, रूचि भट्ट, नेहा शर्मा, आशा कोठारी आदि मौजूद रहे।

मुस्लिम महिलाओं ने सीएम की कलाई पर बांधी राखी:  इससे पहले मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। भाजपा नेता शादाब शम्स की अगुवाई में ये महिलाओं मुख्य सेवक सदन में पहुंची थी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments