Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे रजत और नीशु

ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे रजत और नीशु

देहरादून। रुड़की सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का देहरादून मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ये दो युवक वहां मौजूद थे। दोनों ने इसकी पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

दरअसल, ऋषभ पंत की कार के हादसे के बाद ​दो युवक रजत और नीशु सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। इन्हीं दोनों ने हादसे में घायल क्रिकेटर की बहुत मदद की थी। इन्हीं दोनों ने क्रिकेटर का सारा सामान और कैश जलती कार से निकाला था। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।  अपना कंबल और गमछा चोट लगने के बाद उड़ाया था। रुड़की के सक्षम अस्पताल मे भर्ती कराने गए थे । आज रजत और नीशु देहरादून मैक्स अस्पताल ऋषभ पंत से मिलने आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर से संबंधित 4 हजार रुपए पुलिस प्रशासन को सौंपे, जो दुर्घटना के दौरान खो गए थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments