देहरादून। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन देहरादून शाखा की ओर से सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने की और संचालन शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने किया। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों से मांगें पूरी करवाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान सपना, यूथ कॉर्डिनेटर राज कुमार केशरी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, शाखा सह सचिव अरविंद केशव, राकेश नौटियाल, शाखा उपाध्यक्ष रविंदर कुमार, आरएस राठी, सुहैल खान, शाखा कोषाध्यक्ष जगदीश कपरवान, शाखा सह सचिव अर्जुन सिंह नेगी, अमित चौहान, बीएस राजपूत, कुलदीप रतूड़ी, दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव भारद्वाज, किशन सिंह, ज्योति बसु, अजय रावत, सुनील नेगी, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

