Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता डॉ.गोविंद को भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता डॉ.गोविंद को भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड के जल विद्युत निगम के जीएमएस रोड स्थित उज्जवल भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को एक्सीलेंस इन पब्लिक सर्विस एंड सोशल वेलफेयर के लिए भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफार्म्स एंड हायर एजुकेशन(आईएसआरएचई), नीति आयोग, एमएचआरडी भारत सरकार तथा द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, उत्तराखंड स्टेट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉ. गोविंद को बधाई देते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और 2030 तक राज्य ऊर्जा व जड़ी-बूटी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करेगा। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। आईएसआरएचई सचिव डॉ.रेशु गुप्ता ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। डॉ. कौण्डल पिछले 26 वर्षों से सिविल इंजीनियरिंग एवं समाज सेवा से जुड़े हैं। वर्ष 2004 से लोक निर्माण विभाग में कार्यरत रहते हुए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्य में योगदान दिया। केदारनाथ आपदा के बाद अनाथ बालिकाओं को छात्रवृत्ति, कोविड काल में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण तथा आर्थिक रूप से कमजोर आवेदकों को सहयोग जैसे कार्यों के लिए वे पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल, आईईआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के पूर्व एचओडी एचके उप्रेती, लक्ष्मी दनोसी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments