Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिअपनी हार निश्चित देख बौखलाए राहुल गांधी: धामी

अपनी हार निश्चित देख बौखलाए राहुल गांधी: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को आनंदपुर साहिब (रोपड़) से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.सुभाष शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हार निश्चित देख बौखला चुके हैं। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द फिर जेल में होंगे।
रोड शो के दौरान आयोजित सभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में इस बार भाजपा की प्रचंड लहर है। एक बार पुनः मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का जनता ने मन बना लिया है। विपक्ष की स्थिति ये है कि मोदी का विरोध करते- करते वे देश के विरोध पर उतर चुके हैं। राहुल गांधी ने अपनी हार देख परंपरागत अमेठी सीट भी छोड़ दी है। आप पार्टी पर भी हमला बोलते हुए धामी ने कहा कि यह पार्टी जिस सिद्धान्त पर बनी थी, वो सब कुछ पीछे छोड़ चुकी है।
उन्होंने कहा कि दो जून के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल फिर से जेल में होंगे और शराब घोटाले में उन पर केस चलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू किया जा चुका है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भी देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक सहिंता को मोदी के नेतृत्व में जल्द पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments