Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए आदर्श : डॉ....

रानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए आदर्श : डॉ. निशंक

ऋषिकेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नारी सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने ही सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया। रविवार को डोईवाला स्थित ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए आदर्श है। रानी अहिल्याबाई ने साबित किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है। राज्यमंत्री विनोद उनियाल और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि देश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार नारी शक्ति के संरक्षण व उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन त्याग, न्याय, धर्म और सेवा का उदाहरण है। उन्होंने न केवल एक रानी के रूप में सुशासन दिया है बल्कि सैकड़ो मंदिर का पुनर्निर्माण,धर्मशालाएं, कुएँ आदि बनवाकर भारत की संस्कृति को जीवित रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस त्रिशताब्दी वर्ष को केवल एक आयोजन ही नहीं, बल्कि एक अभियान मानकर जन-जन तक उनकी प्रेरणा को पहुंचाएंगे। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां संस्करण भी देखा व सुना। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, जिला मंत्री उषा कोठारी, प्रतीक कालिया, पुष्पा ध्यानी, अरुण शर्मा, चंद्रभान पाल, सुभाष भट्ट, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, संजीव लोधी, विशाल छेत्री, जसविंदर सिंह डाली, सुबोध जायसवाल, मनीष छेत्री, अवतार सिंह सैनी, हौसला पंवार, पूनम तोमर, कृष्णा तड़ियाल, संतोषी बहुगुणा, प्रकाश कोठारी, मंजू नेगी, चंद्रकला ध्यानी, सुरेश सैनी, नितिन बर्थवाल, मनोज ध्यानी, राकेश लोधी, संगीता बहुगुणा, सुनीता नौटियाल, हिमांशु भट्ट, माया अधिकारी, जयंत शर्मा, ललित पंत, विनोद राणा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments