देहरादून। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड( पंजीकृत ) अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पत्रकारिता दिवस पर सर्व समिति से तय किया गया था कि चिरंजीव भगवान परशुराम जी के चौक पर गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जन मानस और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल नवनिर्माण के लिए आज प्रात पूजा अर्चना की गई , जिसमें सभी ने अपनी भागीदारी निभाकर चिरंजीव भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और पुण्य के भागी बने।
इसी कर्म में गर्मी के प्रकोप को बढ़ते देख और सर्वसम्मति से तय कर मनमोहन शर्मा जी ने बताया की जून माह में जल एवं शरबत वितरण का कार्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड (पंजीकृत)द्वारा किया जाएगा, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया की 2 /6/ 2024 दिन रविवार को चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के चौक पर जल वितरण किया जाएगा उसके उपरांत प्रत्येक रविवार को प्रमुख चौराहा जैसे घंटाघर ,सहारनपुर चौक, रिस्पना पुल, बिंदलपुर चौक, दिला राम चौक और 1/6/24 को मोहबेवाला शनिवार को शनि मंदिर से जल वितरण एवं शरबत का कार्य जनमानस और राहगीरों के लिए किया जाएगा। अन्य सूचना आपके माध्यम से समय-समय अनुसार दे दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मनमोहन शर्मा संरक्षक पंडित सुनीत व्यास जी कथा वाचक पंडित शशि शर्मा जी पंडित उमाशंकर शर्मा जी तीर्थ पुरोहित महासचिव पंडित अवनीश कांत शर्मा उपाध्यक्ष समाजसेवी उमेश जिंदल जी मुकेश पाल जी शादी लाल शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित है मुख्य रूप से उपस्थित थे और सभी ने चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन मानस और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल नवनिर्माण के लिए पूजा-अर्चना की
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

