Saturday, May 31, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरपछुवादून में लेखपालों की हड़ताल से जनता के काम अटके

पछुवादून में लेखपालों की हड़ताल से जनता के काम अटके

विकासनगर। खतौनियों में अंश निर्धारण का काम सौंपने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर पछुवादून के लेखपाल तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। लेखपाल संघ उत्तराखंड के आह्वान पर हुई इस हड़ताल से तहसील में भूमि, जाति और आय प्रमाण-पत्र आदि के कार्य प्रभावित रहे। जिससे लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बुधवार को लेखपाल तहसील मुख्यालय में जाने के बजाय देहरादून में धरना प्रदर्शन करने गए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आनंद सिंह तोमर ने बताया कि अभी तक खतौनियों में अंश निर्धारण का काम एसडीएम कोर्ट का था, लेकिन इसे लेखपालों को सौंप दिया गया है। साथ ही एक आदेश जारी कर जाति व आय प्रमाण-पत्र काम भी उन्हें सौंप दिया गया है।
पहले यह कार्य संग्रह अमीनों का था। अतिरिक्त क्षेत्र का काम देखने पर एक पीआरडी जवान की सुविधा थी, लेकिन अब वह भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य भी चार मांगे हैं, जिसको लेकर कार्य बहिष्कार किया गया है। लेखपालों का मूल काम भूलेख का है। इस तरह के अतिरिक्त काम सौंपने से भूलेख का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments