देहरादून। टिहरी और उत्तरकाशी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों जिलों की 86 सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। आरटीए ने इन सड़कों पर बस-टैक्सी संचालन को मंजूरी दे दी है। टिहरी और उत्तरकाशी में कई सड़कें सालों पहले तैयार हो गई थी, परिवहन विभाग से सड़कें पास नहीं होने की वजह से इन सड़कों पर दैनिक बस सेवा और टैक्सियों की सुविधा नहीं थी। इनमें कुछ सड़कों पर टैक्सियां चल भी रही थीं, लेकिन इनका संचालन नियम के विपरीत हो रहा था। ऐसे में किसी हादसे के होने पर घायल और मृतकों के साथ ही वाहन का बीमा क्लेम तक नहीं मिल पाता है। परिवहन विभाग ने ऐसे सभी रूटों का सर्वे करवाया है। मंगलवार को हुई आरटीए की बैठक में 86 नई सड़कों को पास कर दिया गया है। इसमें कुछ सड़कों पर बस तो कुछ पर हल्के वाहनों के संचालन की मंजूरी दी गई है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

