देहरादून। आयुष अस्पतालों पर नगर निगम की ओर से टैक्स लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा परिषद के प्रतनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से टैक्स न लगाए जाने की मांग की। परिषद के अध्यक्ष डा. जेएन नौटियाल ने कहा कि आयुष अस्पतालों पर नगर निगम की ओर से जो टैक्स प्रस्तावित किया गया है, उसे तत्काल समाप्त किया जाए। कहा कि उत्तराखंड एक आयुष प्रदेश है। राज्य में इसे बढ़ाने को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार का संरक्षण बेहद जरूरी है। कहा कि इस दिशा में आयुष अस्पताल बेहतर काम कर रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा जन सामान्य को सरल, सुलभ और कम मूल्य में उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करा रहे हैं। आयुष अस्पताल पहले से ही कई प्रकार के शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में उन पर अब और अधिक भार न डाला जाए। प्रतिनिधिमंडल में डा. गगनदीप भी मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on