देहरादून। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका प्रशासन ने भानियावाला में कार्यक्रम किया। यहां अमृत वाटिका निर्माण हेतु शहीद गजेंद्र चौहान और पूर्व सैनिकों के आंगन से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई। मंगलवार को भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीद देश की शान है। मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य भारत के वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा याद रखना है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को पंचप्रण के अंतर्गत राष्ट्रीय हित में राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वालों सैनिकों का सम्मान हमेशा करना चाहिए। मौके पर पूर्व प्रधान नीलम नेगी, रीता नेगी, बीना अमोली, बीना बिष्ट, शशि लखेड़ा, भगत सिंह राणा, डीडी तिवारी, वीरेन्द्र कृषाली, सोहन सिंह नेगी, अजय रावत, हिमांशु राणा, गुड्डू मिश्रा, विनीत मनवाल, गणेश रावत, गीता बिष्ट, गणेश उनियाल, सचिन रावत, तपस, अमित, ज्ञान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्म सिंह, कृषाली आदि उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on